बहेसर–तुलसी को 2.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, आज होगा भूमिपूजन और लोकार्पण
बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहेसर और तुलसी में 2.65 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सड़क निर्माण, सीसी रोड, शौचालय और बाजार शेड जैसी परियोजनाओं से ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अशोक मिश्रा, तिल्दा नेवरा l बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहेसर और तुलसी के लिए आज का दिन विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र में 2 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है।