सोंढूर नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों का विधायक जनक राम ध्रुव ने किया दौरा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
गरियाबंद जिले में सोंढूर नदी के उफान से प्रभावित गांवों का विधायक जनक राम ध्रुव ने दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों को तत्काल सर्वे, राहत सहायता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. राधे पटेल, गरियाबंद l लगातार हो रही बारिश और सोंढूर नदी के उफान से बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए विधायक जनक राम ध्रुव ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को तत्काल राहत एवं सहायता कार्य तेज करने के निर्देश दिए।