सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा को मिली हरी झंडी, 1000 श्रद्धालु सोमनाथ धाम रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रायपुर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के तहत प्रदेशभर के 1000 श्रद्धालु प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए गुजरात रवाना हुए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 1000 श्रद्धालु प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए गुजरात रवाना हुए।