स्मार्ट टीवी में बार-बार बफरिंग से हैं परेशान? जानें Wi-Fi या Ethernet, कौन-सा इंटरनेट कनेक्शन है बेहतर
स्मार्ट टीवी पर बार-बार बफरिंग की समस्या केवल इंटरनेट प्लान की वजह से नहीं होती, बल्कि इंटरनेट कनेक्ट करने का तरीका भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। Wi-Fi और Ethernet (LAN) कनेक्शन के फायदे और कमियों को समझकर बेहतर स्ट्रीमिंग अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।
UNITED NEWS OF ASIA. आज के समय में स्मार्ट टीवी घर-घर में मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन चुका है। लोग फिल्मों, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म का भरपूर आनंद लेते हैं। लेकिन जब पसंदीदा कंटेंट देखते समय वीडियो बार-बार रुकने लगे या बफरिंग होने लगे, तो पूरा अनुभव खराब हो जाता है। कई लोग इसे इंटरनेट प्लान की कमजोरी मान लेते हैं, जबकि कई बार असली वजह इंटरनेट को टीवी तक पहुंचाने का तरीका होता है।