डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.920 बल्क लीटर अवैध देशी शराब जब्त, महिला गिरफ्तार
बालोद जिले के डौण्डीलोहारा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.920 बल्क लीटर देशी शराब और बिक्री की रकम जब्त की है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले के डौण्डीलोहारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 7.920 बल्क लीटर देशी शराब, बिक्री की नकद राशि तथा अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।