सीसीटीवी फुटेज से बाइक चोरों का खुलासा, पीड़ित ने पुलिस को सौंपा अहम सबूत
सिंगरौली के मोरवा बाजार में पल्सर बाइक चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत बनकर सामने आया है। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, सिंगरौली l जिला सिंगरौली के मोरवा बाजार क्षेत्र में हुई बाइक चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज ने जांच को अहम दिशा दे दी है। यह घटना 12 जून की बताई जा रही है, जब पुरानी सब्जी मंडी के पास खड़ी पल्सर बाइक (MP-53-MK-4566) अचानक चोरी हो गई। बाइक मालिक नितेश तिवारी ने काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस की मदद ली।