पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घंटेश्वर मंदिर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति का इंतजार किया।
कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक वहां पहुंचा, जिसे रोककर पुलिस ने पूछताछ की। युवक ने अपना नाम Krishna Chandra Rana (22 वर्ष) निवासी जिला बलांगीर, **Odisha बताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे **NDPS Act की धारा 50 के तहत नोटिस देकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5 किलो 329 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल ग्लैमर (क्रमांक OD 12 F 1584) भी जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है।
इस तरह कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 82/2026 दर्ज कर **NDPS Act की धारा 20(b) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ 49 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में कुल 3057.790 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये है, जब्त किया गया है और 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट और वित्तीय जांच पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।