राजनांदगांव हाफ मैराथन 2025 में कामता साहू ने जीता रजत पदक
राजनांदगांव में आयोजित हाफ मैराथन 2025 में ग्राम कसौंदा के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट कामता प्रसाद साहू ने 40–50 वर्ष आयु वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में 20.10 सेकंड में दूसरे स्थान पर आकर रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर गांव के लोग और अधिकारी उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
UNITED NEWS OF ASIA. परस साहू, राजनांदगांव। राजनांदगांव में आयोजित हाफ मैराथन 2025 में ग्राम कसौंदा के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट कामता प्रसाद साहू ने 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग में हिस्सा लिया और 5 किलोमीटर दौड़ में 20.10 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बालोद जिले का गौरव बढ़ाया। आयोजन सन ग्रुप, राजनांदगांव द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और जिले के कलेक्टर उपस्थित थे।
कामता साहू की इस सफलता पर उनके गांव के प्रमुख चुरामन लाल साहू, पुनाराम यादव, संतोष श्रीवास, पूरनलाल साहू, तहसीलदार कोमल ध्रुव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रज्ञा चंद्राकर, जनपद सदस्य कौशल सुरेश साहू और जिला पंचायत सदस्य क्रांति देवी सोमेश्वरी सहित सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि ने न केवल स्थानीय समुदाय में उत्साह और प्रेरणा बढ़ाई, बल्कि जिले की खेल प्रतिभाओं की सराहना भी की गई।