इस संबंध में रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को लीगल सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। लीगल टीम में वरिष्ठ अधिवक्ता Nathuram Manikpuri, Bhagwanu Nayak और Ram Prasad Jaiswal को शामिल किया गया है। प्रेस क्लब द्वारा इन अधिवक्ताओं को औपचारिक पत्र सौंपकर इस जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।
इस लीगल सेल के माध्यम से पत्रकारों के यातायात चालान से जुड़े मामलों को लोक अदालत और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं के जरिए सुलझाने में सहायता दी जाएगी। अधिवक्ता नाथूराम मानिकपुरी और उनकी टीम पत्रकारों को आवश्यक कानूनी सलाह और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा प्रेस क्लब के सदस्यों से जुड़े आपराधिक मामलों में भी लीगल एडवाइस देने के लिए यह टीम उपलब्ध रहेगी।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष Mohan Tiwari ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस क्लब हमेशा पत्रकार साथियों के हित में काम करता रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार यातायात चालान के मामलों में पत्रकारों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यदि कहीं गलत या असंगत कार्रवाई हुई है तो उसे वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह लीगल सेल वर्ष 2025 के बाद से हुए यातायात चालानों से जुड़े मामलों में पत्रकारों को आवश्यक कानूनी सहयोग प्रदान करेगी। इसके लिए प्रेस क्लब ने अपने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि जिन पत्रकारों के यातायात चालान हुए हैं, वे प्रेस क्लब कार्यालय में इसकी जानकारी दें और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि लीगल सेल के माध्यम से आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
हालांकि प्रेस क्लब ने सभी पत्रकारों से यह भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा लीगल सेल के गठन की इस पहल का क्लब के महासचिव Gaurav Sharma, उपाध्यक्ष Dilip Sahu, कोषाध्यक्ष Dinesh Yadu, संयुक्त सचिव Nivedita Sahu और Bhupesh Jangde ने स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और पूर्व पदाधिकारी Gokul Soni, Pradeep Dadsena, Deepak Pandey, Hemant Goswami, वरिष्ठ पत्रकार Satyendra Kar, Pratyush Sharma और Bhimrao Chandrikapure सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
रायपुर प्रेस क्लब का यह कदम पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा और सहयोग देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।