रायपुर में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां प्रदर्शित
रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की बात कही।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन पर आधारित तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन वन एवं परिवहन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने किया। यह प्रदर्शनी 17 जून से 19 जून तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।