मरवाही प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, प्रयास कैवर्त सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
मरवाही प्रेस क्लब की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रयास कैवर्त को अध्यक्ष, सूरज यादव को सचिव और राजेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई टीम ने पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
UNITED NEWS OF ASIA. मरवाही। पत्रकारों की एकता, संगठनात्मक मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से मरवाही प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।