रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका
सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका ट्रेन से गिरकर मौत की है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बसदेई थाना क्षेत्र के शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।