NSUI छात्र नेता लिकेश धृतलहरे ने बस्तर मेरिट सूची में बनाई जगह, विधायक ने घर पहुंचकर दी बधाई
कांकेर जिले के NSUI जिला महासचिव लिकेश धृतलहरे ने एम.ए. हिंदी साहित्य सत्र 2024-25 की परीक्षा में बस्तर संभाग की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक सावित्री मंडावी ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। सफलता से परिजनों, विद्यार्थियों और छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहित देहारी, पखांजुर l कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र के युवा छात्र नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला महासचिव लिकेश धृतलहरे ने एम.ए. हिंदी साहित्य सत्र 2024-25 की परीक्षा में बस्तर संभाग की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लगातार उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।