वन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण आजीविका पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया संवाद
फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत लंजोड़ा अंतर्गत सल्फीपदर में विधायक नीलकंठ टेकाम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और लखपति दीदियों की आजीविका गतिविधियों को मजबूत करने पर ग्रामीणों और अधिकारियों से संवाद किया। आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत कर उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास की जानकारी ली।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव l फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत लंजोड़ा अंतर्गत सल्फीपदर में विधायक नीलकंठ टेकाम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वन अधिकार, ग्रामीण आजीविका, किसानों की आय और बच्चों की शिक्षा से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ संवाद किया।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक में सहभागिता की। बैठक में वन अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों से जुड़े विषयों को लेकर अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया।