पांडातराई में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य-सुरक्षा शिविर, सुरक्षित कार्य के दिए सुझाव
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत नगर पंचायत पांडातराई में सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें सुरक्षित सफाई कार्य के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कबीरधाम l स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नगर पंचायत में कार्यरत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें सुरक्षित सफाई कार्य, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।