मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा, दूसरी संतान के जन्म पर दुर्गा को मिले 20 हजार रुपए
कवर्धा जिले के ग्राम पैलपार की निर्माण श्रमिक दुर्गा सिन्हा को दूसरी संतान के जन्म के बाद मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि मिली। परिवार की सीमित आमदनी के बीच नवजात की देखभाल, पोषण और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में यह राशि मददगार बनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई यह कहानी जरूरत के समय सरकारी सहायता मिलने से परिवार को मिली राहत को दर्शाती है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l परिवार में नन्हे मेहमान के आने की खुशी के साथ कई बार बढ़े हुए खर्च की चिंता भी सामने आती है। कबीरधाम जिले के ग्राम पैलपार की रहने वाली दुर्गा सिन्हा के परिवार के सामने भी दूसरी संतान के जन्म के बाद अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करने की चुनौती थी। ऐसे समय में मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत मिली 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि परिवार के लिए मददगार बनी।