कोरबा में ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना से आसान हुई परिवहन सेवाएं, घर बैठे मिल रहे लाइसेंस और आरसी
कोरबा जिले में ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी घर तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. भूपेंद्र साहू, कोरबा | कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन की ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही घर पहुंच सेवाओं ने नागरिकों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। इस पहल के अंतर्गत अब स्मार्ट कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) सीधे आवेदकों के घर तक पहुंचाए जा रहे हैं।