कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

कोंडागांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम जोंधरापदर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से पहले कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों, राशन व्यवस्था, बिजली सुरक्षा, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, शिक्षा, डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वास्थ्य सेवाओं और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

Oct 7, 2026 - 14:22
 0  42
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव l कोंडागांव जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम जोंधरापदर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से पूर्व कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों और निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली ‘सेवा के रंग’ सहित अन्य गतिविधियों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को राशन वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय कर्मचारियों को कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग में कार्यरत सभी श्रमिकों का श्रम पंजीयन सुनिश्चित कराने को कहा गया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैंकों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ जल्द मिल सके।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अपार आईडी और एमबीयू की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे की स्थिति, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा सीएम हेल्पलाइन में लंबित आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के साथ-साथ लंबित मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नियमित निगरानी करते हुए कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।