स्वच्छता दीदियों को मिला सम्मान, 79 महिलाओं को वितरित की गई स्वच्छता किट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कवर्धा नगर पालिका में 79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वच्छता किट वितरित कर उनके योगदान की सराहना की और स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा नगर पालिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका में कार्यरत 79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते हुए उन्हें स्वच्छता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।