रायपुर प्रेस क्लब के आम महोत्सव में जुटे पत्रकार, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले— "आम हर किसी का खास है"
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आम महोत्सव में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आम को किसानों की मेहनत, संस्कृति और प्रकृति की अनमोल देन बताते हुए बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने विभिन्न आम व्यंजनों का आनंद लिया और आपसी संवाद के साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आम महोत्सव उत्साह, आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, भाईचारे और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करना था।