कवर्धा: वरिष्ठ साहित्यकार नीरज मंजीत ने 17 सितंबर शाम 7 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील की
कवर्धा में वरिष्ठ साहित्यकार नीरज मंजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेवासियों से 17 सितंबर की शाम 7 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील की है। उन्होंने इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प से जोड़ते हुए विकसित भारत के लक्ष्य में सहभागिता का आह्वान किया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l 14 सितंबर 2026 वरिष्ठ साहित्यकार नीरज मंजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेवासियों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपने घरों में दीपक जलाकर इस अभियान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया।