दिशा समिति की बैठक में सांसद संतोष पाण्डेय ने योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय ने की, जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।