अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख का सामान जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बालोद पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 490 लीटर चोरी का डीजल, तीन वाहन, मोबाइल फोन सहित 5.51 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA.सुनील साहू, बालोद l जिले में लगातार सामने आ रही डीजल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का डीजल, तीन चारपहिया वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल 5 लाख 51 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।