रक्से में संत श्री बीरसिंह देव जी की पुण्य स्मृति दिवस पर भक्ति और एकता का संदेश

रक्से स्थित संत श्री बीरेश्वर आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संत श्री बीरसिंह देव जी की पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दो दिवसीय संत सम्मेलन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महर्षि मुक्तानुचर गिरिजा देवी शर्मा ने सार्वभौम आत्मबोध और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Nov 5, 2025 - 14:01
 0  11
रक्से में संत श्री बीरसिंह देव जी की पुण्य स्मृति दिवस पर भक्ति और एकता का संदेश

UNITED NEWS OF ASIA. रक्से /कबीरधाम। संत श्री बीरेश्वर आश्रम रक्से में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत श्री बीरसिंह देव जी की पुण्य स्मृति दिवस एवं संत सम्मेलन बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु, संत-महात्मा और ग्रामवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे गुरुपूजा एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात् भजन, कीर्तन, सत्संग और प्रवचन से पूरा वातावरण भक्तिरस से भर गया।


मुख्य प्रवचन महर्षि मुक्तानुचर मानस कोकिला गिरिजा देवी शर्मा (कुसुमकसा, बालोद) द्वारा दिया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सार्वभौम सिद्धांत की व्याख्या करते हुए कहा—
“समस्त सृष्टि में व्याप्त अस्तित्व आत्मा है, आत्मा से भिन्न कुछ भी नहीं।”
उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात, छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों को मिटाकर मानव समानता और आत्मबोध की भावना को अपनाने का संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में मुक्तबीर सतसंग समिति रक्से एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
समिति के अध्यक्ष श्री घासीराम निषाद, संयोजक श्री भागवत राम साहू, सचिव श्री घनश्याम साहू, मीडिया प्रभारी श्री रामदत्त साहू एवं पिंटू पटेल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संत श्री बीरेश्वर आश्रम रक्से में आयोजित यह संत सम्मेलन सामाजिक एकता, आध्यात्मिक जागरण और सद्भाव का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।