गरियाबंद में सागौन की अवैध चिरान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 नग लकड़ी जब्त
गरियाबंद जिले के बरकानी-कैंटपदर में वन विभाग ने सागौन की अवैध चिरान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लाल सिंह गांझी और जगत राम यादव के घर-बाड़ी में सर्च वारंट के तहत तलाशी ली गई, जहां से 21 नग चिरान लकड़ी बरामद हुई। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. गरियाबंद l जिले में सागौन की अवैध चिरान के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बरकानी-कैंटपदर क्षेत्र में वन विभाग के पूरे अमले ने दबिश देकर दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लाल सिंह गांझी और जगत राम यादव के घर-बाड़ी की सर्च की गई। तलाशी के दौरान वन विभाग की टीम को सागौन की 21 नग चिरान लकड़ी बरामद हुई।