नरेश सिंह ने कहा कि स्वच्छ कार्यस्थल बेहतर कार्यकुशलता, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण का आधार होता है। स्वच्छता को केवल विशेष अवसरों तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का स्थायी हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने और अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपा लिमिटेड के पूर्व निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी भी संस्थान की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिचायक होती है। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की और स्वच्छता गतिविधियों को लगातार जारी रखने का आह्वान किया।
जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत नेपा लिमिटेड में 16 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों, श्रमदान, सफाई अभियान और स्वच्छता नारा प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
समापन सत्र में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखने वाले विभागों के विभागाध्यक्षों और उनकी टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पेपर मशीन एवं ऑपरेशन फ्लोर की उत्कृष्ट स्वच्छता के लिए पेपर मशीन विभाग के विभागाध्यक्ष महेंद्र केशरी, प्रबंधक पेपर मशीन केके देशमुख और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। पावर हाउस विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक सीएन वर्मा और उनकी टीम को सम्मान मिला। अतिथि गृह की स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, शिरीष येलवनकर और अतिथि गृह की टीम का भी अभिनंदन किया गया।
स्वच्छता नारा प्रतियोगिता में विद्युत विभाग के ईशान व्यास ने प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य विभाग के रवींद्र लोनारे को द्वितीय और नेपा लिमिटेड चिकित्सालय के वेदांत वाघमारे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में उप महाप्रबंधक वाणिज्य एवं कार्य सुरेंद्र मेहता, प्रबंधक यांत्रिकी विजय चौधरी, प्रबंधक वित्त एवं आईटी संजीव कानडे, उप प्रबंधक वाणिज्य सुनील कुमार कुलथे, सहायक प्रबंधक औद्योगिक संरक्षा प्रशांत सोनी, नेपा मिल्स श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, कंपनी सचिव धनन्जय शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को निरंतर अपनाने और कार्यस्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संदेश दिया गया।