प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल: डॉ. संपत अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय और विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है।

Jun 10, 2026 - 15:58
 0  8
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल: डॉ. संपत अग्रवाल

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए इस अवधि को भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और दूरदर्शी सोच ने देश की विकास यात्रा को नई दिशा दी है। उन्होंने हमेशा तात्कालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक और दूरगामी परिणाम देने वाली नीतियों को प्राथमिकता दी, जिसका लाभ आज देश के हर वर्ग को मिल रहा है। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक क्षेत्रों में लगातार मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए व्यापक विकास ने देश की कार्यसंस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। इन पहलों ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को भी आसान और सुविधाजनक बनाया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य एक ऐसे विकसित भारत का निर्माण करना है, जहां समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। अंत्योदय की भावना के साथ संचालित योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आज वास्तविकता में बदलता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है। स्वास्थ्य, आवास और कृषि क्षेत्र में किए गए प्रयासों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचा है।

बसना विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। आज दुनिया भारत को एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में देख रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावशाली हुई है, जिससे देश का गौरव बढ़ा है।

डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये 12 वर्ष केवल सत्ता संचालन के नहीं, बल्कि एक प्रधान सेवक के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण के रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों के माध्यम से जनविश्वास अर्जित किया है और देश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया है।

अंत में डॉ. संपत अग्रवाल ने बसना विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता रहेगा।