पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई Arjuni Police Station की टीम द्वारा NH-30 स्थित ग्राम Limtara मोड़ ओवरब्रिज के नीचे की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक जायलो कार में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही Dhamtari के सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान मौके पर एक व्यक्ति महिंद्रा कंपनी की जायलो कार क्रमांक CG-06-L-0282 के पास खड़ा मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम Khilanand alias Golu Sahu पिता ईश्वर साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी Dhaurabhantha, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी बताया।
पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें खाकी रंग के दो कार्टून पाए गए। जांच करने पर दोनों कार्टून में 180-180 मिलीलीटर की शीशियों में भरी देशी प्लेन शराब के कुल 96 पौवा मिले। शराब की कुल मात्रा 17.280 लीटर पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 7,680 रुपये आंकी गई।
पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने और बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके से 96 पौवा देशी प्लेन शराब तथा लगभग 2,20,000 रुपये कीमत की जायलो कार को जब्त कर लिया। इस प्रकार कुल जप्ती की कीमत 2,27,680 रुपये बताई गई है।
आरोपी का कृत्य Chhattisgarh Excise Act की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 37/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब पिलाने वाले तथा शराब पीने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।