दंतेवाड़ा में भाजयुमो का स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु हेतु हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने स्वच्छता अभियान चलाया। हनुमान मंदिर और दंतेश्वरी सरोवर में श्रमदान किया गया तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा l दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। "12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर, दंतेश्वरी सरोवर तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान किया गया। भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।