कुलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस का हमला, मृत मजदूरों के शव घर नहीं लाने पर सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों के शव उनके गृह राज्य नहीं लाए जाने को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए मृतकों के परिजनों को अधिक मुआवजा देने और मामले की जांच की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों के शव उनके गृह राज्य नहीं लाए जाने के मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले को सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को सम्मान और उचित सहायता मिलनी चाहिए थी।