कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बालोद में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. परस साहू, बालोद |कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने आमजन की समस्याओं एवं मांगों को सुनकर समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और आवश्यक सेवाओं से जुड़े मुद्दे रखे। अपर कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से मधुर और आत्मीय संवाद करते हुए उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल तलब कर आवेदकों की समस्याओं के त्वरित एवं उचित निराकरण के निर्देश दिए। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों पर तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवास, बिजली, राशन, सड़क, प्रमाणपत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं राजस्व संबंधी मामलों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।