अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आशय करड़े का सम्मान, टर्की में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छिंदवाड़ा के युवा खिलाड़ी
जिला बैडमिंटन संघ छिंदवाड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आशय करड़े का ओलंपिक स्टेडियम में सम्मान किया। आशय हैदराबाद, बांग्लादेश और वियतनाम में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। ग्वालियर सीनियर स्टेट चैंपियनशिप और बिलासपुर इंटर स्टेट बेस्ट जोन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। आगामी विश्व सीरीज प्रतियोगिता में वे टर्की में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञराज पटेल, छिंदवाड़ा l जिला बैडमिंटन संघ छिंदवाड़ा द्वारा जिले के अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आशय करड़े का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ओलंपिक स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने आशय की उपलब्धियों पर उनका अभिनंदन किया। आशय करड़े ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर छिंदवाड़ा का नाम रोशन किया है और अब वे आगामी विश्व सीरीज की अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं।