राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत वार्ड 43 में महिला सेवादल की बैठक, निखत मंसूरी बनीं वार्ड अध्यक्ष
छिंदवाड़ा के मोहन नगर स्थित वार्ड क्रमांक 43 में महिला कांग्रेस सेवादल की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं उचित देखभाल को लेकर जानकारी दी गई। इस दौरान वार्ड कार्यकारिणी का गठन करते हुए निखत मंसूरी को वार्ड अध्यक्ष, आस्था सारवान को उपाध्यक्ष और अनारवती पाल को सचिव नियुक्त किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञराज पटेल, छिंदवाड़ा l मोहन नगर स्थित वार्ड क्रमांक 43 में महिला कांग्रेस सेवादल द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा उचित देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाना और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को वार्ड स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक महिलाओं को महिला सेवादल से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।