भोरमदेव शक्कर कारखाना के अंशधारी बने किसान रामरतन जायसवाल, बोले- अब कारखाना हमारा अपना है
कबीरधाम जिले के ग्राम सूरजपुरा निवासी किसान रामरतन जायसवाल का वर्षों पुराना सपना तब पूरा हुआ, जब उन्हें भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना का शेयर प्रमाण पत्र मिला। अंशधारी सदस्य बनने के बाद उन्होंने इसे किसानों के सम्मान और भागीदारी की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल अब उनकी पहचान और आत्मविश्वास को नई मजबूती दे रही है। ग्राम सूरजपुरा निवासी किसान रामरतन जायसवाल का वर्षों पुराना सपना उस समय पूरा हुआ, जब उन्हें कारखाना का शेयर प्रमाण पत्र प्रदान कर अंशधारी सदस्य बनाया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें यह कारखाना सचमुच अपना लगता है।