मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से दिव्यांगों को मिली नई राह, बैटरी चालित ट्राइसायकल ने बढ़ाई आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण के तहत रायपुर जिले के दो दिव्यांग हितग्राहियों को बैटरी चालित ट्राइसायकल उपलब्ध कराई गई। इससे उनके आवागमन में सुविधा हुई और आत्मनिर्भर जीवन जीने की दिशा में बड़ा सहयोग मिला।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग ने रायपुर जिले के दो दिव्यांग हितग्राहियों को बैटरी चालित ट्राइसायकल उपलब्ध कराकर उनके जीवन को नई दिशा दी है।