भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की सौगात, लक्ष्मी राजवाड़े ने किया कार्यप्रारम्भ पूजन
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की लागत से दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का कार्यप्रारम्भ पूजन किया गया। इनमें डुमरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से केंवरा तक 18 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और दर्रीपारा-दनौली से झम्मनपारा तक 3.20 किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल है। परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।
UNITED NEWS OF ASIA. सूरजपुर l जिले के भैयाथान क्षेत्र के लोगों को सड़क विकास की बड़ी सौगात मिली है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 16 सितंबर 2026 को क्षेत्र में 34 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का कार्यप्रारम्भ पूजन किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।