बलरामपुर में महेंद्र कर्मा की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, साहस और जनसेवा के आदर्शों को किया नमन

बलरामपुर में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महेंद्र कर्मा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नक्सल हिंसा के विरुद्ध उनके संघर्ष, साहस और जनसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Aug 5, 2026 - 19:05
 0  17
बलरामपुर में महेंद्र कर्मा की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, साहस और जनसेवा के आदर्शों को किया नमन

UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर l जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के वीर सपूत, आदिवासी समाज के प्रमुख नेता तथा नक्सल हिंसा के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक रहे महेंद्र कर्मा की जयंती राजीव भवन, बलरामपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहस, त्याग और जनसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेंद्र कर्मा ने अपने जीवन को समाज और प्रदेश की सेवा के लिए समर्पित किया। नक्सल हिंसा के खिलाफ उनका संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयास आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वक्ताओं ने उनके जीवन मूल्यों और जनहित के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र कर्मा का जीवन साहस, संघर्ष और सेवा की मिसाल रहा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और प्रदेश के विकास तथा शांति स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, राजा चौबे, उपाध्यक्ष नवनी गुप्ता, सरपंच संस्कृति, रीना, वर्जीनिया, रामप्रताप यादव, अरुण दास, संतन, भगत, राजेश गुप्ता, जोखू राम, राहुल गुप्ता, संजीत बाला, जयराम सिंह, लवकुश सिंह, जयनालाल, बैजनाथ सिंह, बीगन दास, अवधेश सिंह, रमाशंकर, आफताब, मनोरमा खेश, विनोद मेहता, लछमन, जय बाला, संजय, राहुल, विजय गुप्ता, रामसुंदर नगेसिया, राकेश मेहता, नकुल खेस सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने महेंद्र कर्मा के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि समाजहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महेंद्र कर्मा का साहस, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश भी कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।