बचेली के पीएम श्री सरस्वती स्कूल में शेड निर्माण का भूमि पूजन, छात्रों को मिलेगी धूप से राहत

बचेली के पीएम श्री सरस्वती स्कूल में शेड निर्माण का भूमि पूजन किया गया, जिससे छात्रों को धूप और मौसम की परेशानी से राहत मिलेगी।

Mar 17, 2026 - 17:35
 0  138
बचेली के पीएम श्री सरस्वती स्कूल में शेड निर्माण का भूमि पूजन, छात्रों को मिलेगी धूप से राहत

UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, बचेली | बचेली स्थित पीएम श्री सरस्वती स्कूल में लंबे समय से प्रतीक्षित शेड निर्माण कार्य का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस पहल से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चिलचिलाती धूप और मौसम की मार से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।