नगर निगम की कार्रवाई: अमलीडीह में कबाड़ी दुकान पर गंदगी मिलने पर 15 हजार रुपये का ई-जुर्माना
रायपुर नगर निगम के जोन-10 स्वास्थ्य विभाग ने अमलीडीह स्थित ओम ट्रेडर्स कबाड़ी दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संचालक पर 15 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए अमलीडीह क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-10 स्वास्थ्य विभाग ने प्राप्त जनशिकायत के आधार पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक-52 स्थित मेडिशाइन हॉस्पिटल के पास संचालित ओम ट्रेडर्स कबाड़ी दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद तत्काल 15 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया।