सावन में अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में शिवभक्तों की सेवा, पहले दिन 500 कांवड़ियों ने किया प्रसादी ग्रहण
सावन माह में अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम, पेयजल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर संचालित इस सेवा अभियान के पहले दिन 500 श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे सावन माह तक यह सेवा जारी रहेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में विशेष सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर शुरू किए गए इस सेवा अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सावन के पहले दिन ही लगभग 500 कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने आश्रम में प्रसादी ग्रहण की।