आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, मुन्ना बिसेन बने प्रदेश कोषाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने के लिए मुन्ना बिसेन को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जयदीप खनूजा को प्रदेश प्रवक्ता और शिव कुमार शर्मा को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने इन नियुक्तियों से संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है।

Mar 15, 2026 - 13:43
Mar 15, 2026 - 13:44
 0  3
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, मुन्ना बिसेन बने प्रदेश कोषाध्यक्ष

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी ने वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता मुन्ना बिसेन को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी उनके लंबे अनुभव, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी है।

मुन्ना बिसेन अन्ना आंदोलन के समय से ही आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के गठन के बाद से संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। छत्तीसगढ़ में वे प्रदेश सचिव और प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए पार्टी नेजयदीप खनूजा को प्रदेश प्रवक्ता तथा शिव कुमार शर्मा को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही पार्टी ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी प्रदेश में आम जनता की आवाज को और मजबूती से उठाएगी तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगठनात्मक निर्णयों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जोड़ना है।