कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन रहे। उन्होंने समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समाज भवन में बाउंड्री वॉल और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत कुल देवी मां परमेश्वरी की आरती और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
तीज महोत्सव के दौरान बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रीति देवांगन ने प्रथम स्थान हासिल किया। चूड़ी पिन प्रतियोगिता में यामिनी प्रथम, दुर्गा द्वितीय और अंजू तृतीय रहीं। बैलून-ग्लास प्रतियोगिता में लोकेश्वरी ने प्रथम, मंजू ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, कीर्ति प्रभा द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में यामिनी ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और लोकेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैलून फुलाओ प्रतियोगिता में अनिता प्रथम, नेहा द्वितीय और प्रतिमा देवांगन तृतीय रहीं।
समारोह का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें लोकेश्वरी देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर तीज क्वीन का खिताब हासिल किया। कीर्ति प्रभा देवांगन उपविजेता रहीं, जबकि अर्चना देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान तीज पर्व और तीजा उपवास के महत्व की जानकारी भी साझा की गई। इसके साथ ही स्वच्छता, हरियाली और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक रूप से जोड़ने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना भी रहा।
देवांगन परमार्थ सेवा समिति रामनगर के इस आयोजन में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और आपसी मेल-मिलाप से पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा। समिति द्वारा आयोजित आठवें तीज महोत्सव ने महिलाओं को मनोरंजन के साथ सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।