सहारा निवेशकों की राशि वापसी की मांग को लेकर 2 अगस्त को भूख हड़ताल, समाजसेवी नरेश कंकरवाल ने किया समर्थन का आह्वान
रायगढ़ में सहारा इंडिया के निवेशकों की राशि वापसी की मांग को लेकर 2 अगस्त को गांधी प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी। समाजसेवी नरेश कंकरवाल ने निवेशकों से आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ l सहारा इंडिया में निवेश करने वाले लोगों की जमा राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर रायगढ़ में एक बार फिर आंदोलन तेज होने जा रहा है। समाजसेवी नरेश कंकरवाल ने घोषणा की है कि 2 अगस्त 2026 को रायगढ़ स्थित गांधी प्रतिमा के पास एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी। इस आंदोलन का उद्देश्य वर्षों से अपनी जमा पूंजी की वापसी का इंतजार कर रहे निवेशकों की आवाज को बुलंद करना है।