युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहन शर्मा ने संगठन के प्रति समर्पण और संघर्ष को बताया अपनी पहचान
भारतीय युवा कांग्रेस के कबीरधाम जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहन शर्मा ने अपने राजनीतिक सफर, संगठन के प्रति समर्पण और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा को अपनी सबसे बड़ी पहचान बताया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं का विश्वास मिला तो युवा कांग्रेस को युवाओं की मजबूत आवाज बनाते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l भारतीय युवा कांग्रेस के कबीरधाम जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहन शर्मा ने अपने चुनावी अभियान के दौरान संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष और विचारधारा के प्रति निष्ठा को अपनी राजनीतिक पहचान बताया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन किसी राजनीतिक परिवार की विरासत पर आधारित नहीं है, बल्कि एक सामान्य परिवार से निकलकर संगठन के लिए निरंतर मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बल पर आगे बढ़ा है।