बारसूर में भाजयुमो शक्तिकेंद्र की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल लर्निंग पर बना रोडमैप
दंतेवाड़ा के बारसूर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की शक्तिकेंद्र बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा l दंतेवाड़ा जिले के बारसूर क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की शक्तिकेंद्र बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना रहा।