रायपुर में युवक की लाश मिलने से सनसनी, पाइप के अंदर शव छिपाने की आशंका
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा स्थित बांधा मैदान में करीब 22–23 वर्षीय पवन तांडन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पवन 5 अगस्त से लापता थे और करीब चार दिनों से घर नहीं लौटे थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मैदान में कंक्रीट कल्वर्ट और पानी के पाइप के पास शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। आशंका है कि हत्या के बाद शव को पाइप के अंदर छिपाया गया। खमतराई पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। रावाभाठा स्थित बांधा मैदान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 22–23 वर्षीय पवन तांडन के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।