बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, कहा- ‘Thank you, my friend’; भारत-इजराइल रिश्ते और मजबूत करने पर जोर
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विचार साझा किए। बातचीत के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संपर्क लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय सहयोग और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हुई।