भोरमदेव क्षेत्र में लापता महिला का शव जंगल में मिला, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता महिला का शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता महिला का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस और फोरेंसिक टीम ने संयुक्त रूप से किया तथा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।