तुलसी-नेवरा में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान आज, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा करेंगी शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 जुलाई को ग्राम पंचायत तुलसी-नेवरा के गौठान परिसर में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वृक्षारोपण करेंगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत तुलसी-नेवरा के गौठान परिसर में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण से जोड़ना है।