उद्योग आधारित शिक्षा को बढ़ावा, बना संस्थान ने बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स और हॉस्पिटैलिटी के नए रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम किए लॉन्च
रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बना संस्थान ने बैंकिंग एंड फाइनेंस, सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक्स तथा जीएचएम (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट) के नए उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। संस्थान ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, कौशल प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रोजगारोन्मुखी शिक्षा और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से बना संस्थान ने बैंकिंग एंड फाइनेंस, सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक्स तथा जीएचएम (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट) के नए उद्योग आधारित शैक्षणिक कार्यक्रमों की घोषणा की है। रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान ने इन पाठ्यक्रमों की विशेषताओं और विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की।